फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: साई में खिलाड़ियों को हार्टअटैक आने पर तुरंत मिलेगी सीपीआर

विज्ञापन
मशीन के साथ  डॉ. अतीरा तहू
विज्ञापन
अश्वनी कुमार
विज्ञापन

हिसार। अब साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) हिसार में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को हार्टअटैक होने पर तुरंत कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) मिलेगी, ताकि इस केस में अस्पताल पहुंचने तक उसकी जान बचाई जा सके। इसके लिए साई में तीन आर्टिफिशियल इलेक्ट्रॉनिक डिफिब्रिलेटर (एईडी) मशीनें पहुंच गई हैं। इन मशीनों को खिलाड़ियों के प्रशिक्षण हॉल में रखा गया है। जरूरत पड़ने पर खिलाड़ियों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। एक मशीन की कीमत करीब दो लाख रुपये है। हार्टअटैक आने पर एईडी मशीन दिल तक खून का बहाव पहुंचाने में मदद करेगी।
बता दें कि साई में आवासीय और गैर आवासीय स्कीम के तहत हॉकी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, कुश्ती के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आवासीय स्कीम के तहत खिलाड़ियों को साई में हॉस्टल से लेकर तमाम सुविधाएं दी जाती है। इस स्कीम के तहत 140 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें लड़के और लड़कियां शामिल हैं। गैर आवासीय स्कीम के तहत खिलाड़ी रोजाना प्रशिक्षण लेकर घर जाते हैं। इनमें 20 खिलाड़ी शामिल हैं। आवासीय स्कीम के तहत साई हिसार में देशभर से पहुंचे खिलाड़ी प्रशिक्षण लेते हैं। संवाद
विज्ञापन

इस तरह काम करेगी एईडी मशीन
फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अतीरा तहू बताती हैं कि इस मशीन में दो लीड लगी होती है। दोनों लीड सीने पर लगाई जाएगी। इसके बाद मशीन का बटन ऑन किया जाता है। मशीन चालू होते ही पंपिग करना शुरू करेगी और उक्त खिलाड़ी को काफी राहत मिलेगी। अस्पताल पहुंचने तक उक्त खिलाड़ी की जान बचाई जा सकती है। एईडी मशीन बैटरी से चार्ज की जाती है।
नोरमा टेक मशीन रिकवरी करने में करेगी मदद
साई में एईडी मशीन के अलावा नोरमा टेक मशीन भी पहुंची हैं। यह मशीन भी पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक है। इस मशीन का प्रयोग पैरों के लिए किया जाता है। इस मशीन से एयर प्रेशर बनता है। नोरमा टेक मशीन खून का बहाव बेहतर और रिकवरी करने के लिए काम करेगी। अक्सर साई में खिलाड़ियों के लिए मशीन इस्तेमाल होती है।

हमें तीन एईडी मशीनें मिली हैं। हार्टअटैक केस में खिलाड़ियों को तुरंत सीपीआर मिलेगी। इन मशीनों को प्रशिक्षण हॉल में रखा जा चुका है। - डॉ. अतीरा तहू, फिजियोथेरेपिस्ट
विज्ञापन

साई में देशभर के खिलाड़ी विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण ले रहे हैं। हॉस्टल में रहने वाले खिलाड़ियाें को साई में तमाम तरह की सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं, ताकि बाहर के खिलाड़ियों को कोई परेशानी न हो। - हरभजन सिंह, प्रभारी, साई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें