फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोग्राफी कला की अभिव्यक्ति ही नहीं, कलाकार के भावों का प्रतिबिंब भी है : प्रो. वंदना बिश्नोई

विज्ञापन
जीजेयू में फोटोग्राफी व प्रदर्शनी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के साथ विश्वविद्यालय की प्रथम महि - फोटो : 1
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में फोटोग्राफी क्लब प्रतिबिंब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता व प्रदर्शनी का शुक्रवार को समापन हुआ। दो श्रेणियों में हुई इस प्रतियोगिता में 60 से ज्यादा प्रतिभागियों ने अपना कौशल तस्वीरों के माध्यम से दिखाया। प्रतियोगिता में दोनों ही श्रेणियों में प्रथम स्थान के लिए किसी भी प्रविष्टि को उपयुक्त नहीं पाया गया। इस कारण प्रतिभागियों का दूसरे, तीसरे व सांत्वना पुरस्कार के लिए चयन किया गया। विद्यार्थी श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार अभिषेक दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) की प्रथम महिला डॉ. वंदना बिश्नोई ने कहा कि कैमरे के माध्यम से तस्वीरों को उतारना एक बेहतरीन कला है। फोटोग्राफी केवल कला की अभिव्यक्ति ही नहीं, बल्कि कलाकार के भावों का प्रतिबिंब भी है। समारोह की अध्यक्षता फोटोग्राफी क्लब के सलाहकार प्रो. संजीव कुमार ने की। क्लब के संयोजक डॉ. मिहिर रंजन पात्र ने बताया कि प्रतियोगिता में 60 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में दोनों ही श्रेणियों में प्रथम स्थान के लिए किसी भी प्रविष्टि को उपयुक्त नहीं पाया गया। विद्यार्थी और पेशेवर व शौकिया दो श्रेणियों में प्रविष्टि आमंत्रित की गई थी। इस अवसर पर प्रतिबिंब क्लब की पूरी टीम के सदस्य गार्गी बूरा, अशोक, जनसंचार विभाग से शिक्षक डॉ. पल्लवी, डॉ. कुसुमलता, डॉ. संध्या, शोधार्थी सुमित, सोनू, सतपाल, कोमल, साक्षी उपस्थित रहे और महत्वपूर्ण कार्यों में योगदान दिया।

ये रहा परिणाम

पेशेवर व शौकिया श्रेणी में द्वितीय स्थान गुलशन कुमार ने हासिल किया। तृतीय स्थान पर निशीथ शुभंकर रहे। सांत्वना पुरस्कार दीपक कुमार और प्रवीण को दिया गया।
विज्ञापन


विद्यार्थी श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार अभिषेक और तृतीय पुरस्कार के लिए कार्तिक को चयनित किया गया। विद्यार्थी श्रेणी में ही सांत्वना पुरस्कार मासूम, सुधीर, आदिल, वर्षा, कमलप्रीत, मीमांसा शर्मा को चुना गया। दर्शकों द्वारा करवाए गए चुनाव में विशेष सांत्वना पुरस्कार सौरभ को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें