फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरीवास में पेट्रोल पंप संचालक के बेटे पर गोली चला लूटे 5.33 लाख

Wed, 08 Feb 2017 12:03 AM IST
amarujala/Hisar
विज्ञापन
loot
विज्ञापन
हिसार-राजगढ़ मार्ग पर गांव चौधरीवास में मंगलवार रात पेट्रोल पंप संचालक अर्बन एस्टेट निवासी दिनेश गुप्ता के बेटे राहुल गुप्ता पर गोली चलाकर बाइक सवार दो नकाबपोश युवक 5.33 लाख रुपये लूट ले गये। गोली संचालक के बेटे को न लगकर कार के अगले शीशे के चालक वाली साइड से कंडक्टर वाली दिशा में आर-पार हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना एसएचओ प्रहलाद सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी की, मगर देर रात तक लुटेरों का सुराग न लगा था। पुलिस ने अनजान के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट निवासी दिनेश गुप्ता का चौधरीवास गांव में नेशनल हाइवे पर मेट्रो फ्यूल नाम से पेट्रोल पंप है। उनका बेटा राहुल गुप्ता मंगलवार रात सवा सात बजे पेट्रोल पंप से 5,33,110 रुपये लेकर फोर्ड इंडेवर गाड़ी में हिसार के लिए निकला था। वह कुछ दूर पहुंचे था, तभी पीछे से बाइक पर दायीं तरफ से आए दो युवकों ने कार रुकवाने की कोशिश की। मगर राहुल ने मामला संदिग्ध लगने पर कार नहीं रोकी। इस पर बाइकर ने पिस्तौल से गोली चला दी, जो चालक वाली दिशा से गोली दूसरी तरफ शीशे में आर-पार हो गई। इसके बाद संचालक का बेटा कार को निकट ही निर्माणाधीन एक पेट्रोल पंप पर लेकर पहुंचा। बाइकर पीछा कर वहीं पहुंच गए और पिस्तौल तानकर लुटेरे बोले, बैग दे दे, वर्ना गोली मार देंगे। उसके बाद बाइकर बैग छीनकर फरार हो गए।

पुलिस ने की जिले की नाकेबंदी मोबाइल फोन से पुलिस के कंट्रोल रूम में वारदात की जानकारी दी तो वीटी के माध्यम से इलाके की नाकेबंदी की गई। लेकिन देर रात तक लुटेरों का सुराग न मिला था। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह और आजाद नगर चौकी इंचार्ज रमेश कुमार सूचना मिलने पर टीम सहित मौके पर पहुंचे और पेट्रोल पंप संचालक के बेटे व कारिंदों से लूट व लुटेरों के हुलिये के बारे में पूछताछ की। पुलिस को बताया गया कि एक लुटेरे ने जाकेट और दूसरे ने टी-शर्ट पहन रखी थी। लुटेरे भाषा के आधार पर आसपास के ही लग रहे थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो अनजान युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें