फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 करोड़ 16 लाख 76 हजार रुपये नहीं भरे तो सील किया पेट्रोल पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से फव्वारा चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है। आरोप है कि पेट्रोल पंप मालिक ने लीज एग्रीमेंट रिन्यू नहीं करवाया और न ही 3 करोड़ 16 लाख 76 हजार 573 रुपये 18 प्रतिशत जीएसटी सहित बकाया राशि जमा करवाई। पंप मालिक को 18 दिसंबर 2019 को भी नोटिस भेजा गया था, जिसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आखिरकार संपदा अधिकारी वेदप्रकाश के आदेश पर अधिकारियों की टीम ने मौके पर जाकर पंप को सील कर दिया। अगर सील खोलने का प्रयास किया गया तो कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें