फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान में शव को दफनाने पहुंचे लोगों ने कूडे़ के ढेर देख किया हंगामा

विज्ञापन
मुस्लिम समाज के लोगों से बातचीत करते हुए नायब तहसीलदार। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी। चारकुतुब गेट के समीप मुस्लिम समुदाय के लिए बनाए कब्रिस्तान में कूड़े व गंदगी के ढेर देख शव को लेकर कब्रिस्तान पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हंगामा किया। शव को लेकर चार कुतुब गेट स्थित दरगाह पहुंच गए और शव को दफनाने के लिए वहां पर कब्र खोदने लगे। चारकुतुब क्षेत्र में कब्र खोदने की सूचना मिलने पर पुलिस व पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच चार कुतुब दरगाह को ऐतिहासिक महत्व व पुरातत्व विभाग का एरिया बता कर कब्र की खुदाई रुकवाई। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कब्रिस्तान में गंदगी व कूड़े के ढेर में शव दफनाने से मना करने व शव को सड़क पर रख प्रदर्शन करने की चेतावनी दिए जाने पर नायब तहसीलदार जगबीर सिंह मौके पर पहुंचे और मुस्लिम समुदाय के लोगों को जल्द ही कब्रिस्तान में पूर्ण रुप से सफाई करवाने व भविष्य में नगर परिषद द्वारा कूड़ा नहीं डालने देने का आश्वासन दिया। मौके पर जेसीबी की मदद से कब्रिस्तान में फैली गंदगी व कूड़े की सफाई करवाई। कब्रिस्तान की सफाई करवाए जाने के उपरांत मृतक के परिजनों व रिश्तेदारों ने शव को दफनाने की रस्म अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें