फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉर्जिया, मुंबई, हिमाचल सहित प्रदेश के अन्य जिलों से 96 लोग जांच के लिए पहुंचे नागरिक अस्पताल

विज्ञापन
कर्मचारियों को हिदायत देते डिप्टी सीएमओ डॉ. हरेंद्र सिंह। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। जॉर्जिया, मुंबई, हिमाचल सहित प्रदेश के अन्य जिलों से लौटे 96 लोग खांसी, जुकाम, बुखार संबंधी जांच कराने के लिए वीरवार को नागरिक अस्पताल में पहुंचे। चिकित्सकों ने सभी मरीजों की स्क्रीनिंग की और जॉर्जिया से लौटे शहर निवासी एक युवक को होम क्वारंटीन के निर्देश दिए। अन्य मरीजों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले तो उन्हें दवा देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

शहर की कॉलोनी निवासी एक युवक 10 मार्च को जॉर्जिया से लौटा था। उसे जुकाम की शिकायत होने पर वह जांच के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा। शहर की अलग-अलग कॉलोनी निवासी दो युवक भी सोमवार शाम को मुंबई व हिमाचल से लौटे थे और खांसी, जुकाम की शिकायत पर जांच के लिए आए। पिछले दो दिन में नागरिक अस्पताल पहुंचने वाले खांसी, जुकाम, बुखार संबंधित मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। बुधवार को इनकी लगभग 100 की ओपीडी रही और मंगलवार को यह आंकड़ा 200 के करीब था। वीरवार को 96 लोग पहुंचे। सामान्य तौर पर अस्पताल की फिजिशियन ओपीडी 300 से 350 के पास रहती है। चंदन नगर निवासी एक दंपति भी अपने बच्चों सहित जांच करवाने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा।
छह सैंपल अस्वीकारीय
जिला नागरिक अस्पताल की ओर से बुधवार को भेजे गए कोरोना संदिग्ध छह लोगों के सैंपल अस्वीकार कर दिए गए। इसका कारण यह रहा कि प्राथमिक जांच में ही इन लोगों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए। अभी तक जिले से कुल 19 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल भेजे जा गए हैं। इनमें 10 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई, जबकि 9 को कोरोना संदिग्ध न पाए जाने अस्वीकार कर दिया गया। जिले में बाहर से आए कुल 288 लोगों पर विभाग नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

खेड़ी बर्की निवासी दंपति ने कराई बरवाला में जांच
महाराष्ट्र से लौटे खेड़ी बर्की निवासी दंपति ने वीरवार को अपने बच्चों के साथ बरवाला के नागरिक अस्पताल में जांच कराई। वे तीन दिन पहले अपने गांव पहुुंचे थे, लेकिन इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी। गांव की पंचायत ने बुधवार देर रात इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना के बाद विभाग ने सभी को लाने के लिए बुधवार रात करीब 12 बजे एंबुलेंस भेजी। एंबुलेंस के ईएमटी रामनिवास के अनुसार दंपति ने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया और कहा कि वे वीरवार सुबह स्वयं चेकअप करवाने के लिए अस्पताल पहुंच जाएंगे।
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के आइसोलोशन वार्ड में पांच दाखिल
अग्रोहा। मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में वीरवार को कोरोना संदिग्ध 5 मरीजों को दाखिल किया गया है। मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के डीएमएस डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि उनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही उन मरीजों की बीमारी का पता चल पाएगा। इससे पहले भी मेडिकल कॉलेज के आइसोलोशन वार्ड में पांच मरीज दाखिल किए थे। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने और स्वास्थ्य ठीक होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।
रिटायर्ड एंबुलेंस चालक ने आपातकालीन सेवाएं देने को तैयार
जिला अस्पताल से रिटायर्ड तीन एंबुलेंस चालकों ने आपातकालीन स्थिति में सेवाएं देने की इच्छा जताई हैं। इस बारे में उन्होंने जिला नागरिक अस्पताल स्थित एंबुलेंस कंट्रोल रूम में लिखित में पत्र भी सौंपा है। इनमें एक धांसू गांव निवासी वेदप्रकाश बेनीवाल, दूसरा ठसका गांव निवासी रामस्वरूप और तीसरा आजाद नगर निवासी जगदीश पांडे्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें