फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विश्व ध्यान दिवस पर लोगों ने जानीं ध्यान की विशेषताएं

Sun, 22 Dec 2024 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
पीएसएसएम की ओर से गीता भवन में आयोजित सत्र में ध्यान करते लोग।
विज्ञापन
हिसार। विश्व ध्यान दिवस पर रविवार को रामपुरा मोहल्ला स्थित गीता भवन में पिरामिड स्प्रिच्युअल सोसायटी मूवमेंट (पीएसएसम) एवं पिरामिड मेडिटेशन चैनल (पीएमसी) ने ध्यान सत्र का आयोजन किया। इसके तहत एक घंटे का ध्यान करवाया गया जिसमें ‘आनापानसति ध्यान’ की विधि बताई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने ध्यान के बारे में जाना व इसका अभ्यास किया। ध्यान सत्र का संचालन पीएमसी हिसार की मास्टर वीना द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को ध्यान की विधि एवं इससे होने वाले लाभों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि ध्यान से तन की स्वस्थता, बुद्धि का विकास, आत्मा का आनंद, एकाग्रता, मन की शांति, संकल्प शक्ति एवं कार्य कुशलता में वृद्धि, भावनात्मक विकास, संबंधों में सामंजस्य, किसी भी परिस्थिति में निर्णय लेने की क्षमता आती है। ध्यान किसी भी समय, किसी भी स्थान पर, किसी भी परिस्थिति में किया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी उम्र के हिसाब से उतने मिनट प्रतिदिन अवश्य ध्यान करना चाहिए यानी 20 साल 20 मिनट, 40 साल 40 मिनट।
मास्टर वीना ने बताया कि ध्यान के अलावा भी पीएसएसम के 3 अन्य सिद्धांत हैं जिसमें शाकाहार, पिरामिड ऊर्जा और आध्यात्मिक विज्ञान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पीएसएसएम संस्था द्वारा ध्यान पूरी तरह से निशुल्क करवाया जाता है। इस अवसर पर पीएसएसएम की टीम में अंजू पपनेजा, सुमन, गुरमीत, अंजू, लता, शशि, बिमला, राजेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें