फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हाईवे पर सड़क किनारे लगेंगे पेवर ब्लॉक, आंबेडकर चौक से लेकर काली देवी चौक तक चौड़ा होगा रोड

Sun, 01 Sep 2024 05:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी रोड को चौड़ा कर पेवर ब्लॉक लगाने के लिए खोदाई करती जेसीबी
विज्ञापन
हांसी। शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे पर भाईजी होटल से नई सब्जी मंडी तक सड़क के साथ फुटपाथ बनाने का काम शुरू हो गया है। इस रोड की फिलहाल चौड़ाई 15 मीटर है। ब्लॉक लगाने के बाद इस रोड की चौड़ाई चार से पांच फुट तक बढ़ जाएगी। बता दें कि रोड की चौड़ाई कम होने से आंबेडकर चौक से लेकर काली देवी चौक तक दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। ब्लॉक लगने के बाद इस तीन किलोमीटर के हिस्से में जाम कम लगेगा।
विज्ञापन

यहां रोड के दोनों तरफ पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। अभी तक हाईवे के अधिकांश हिस्से में पेवर ब्लॉक नहीं लगे हुए हैं। पेवर ब्लॉक के लगने से पैदल गुजरने वाले लोगों को भी लाभ होगा। क्योंकि सड़क के दोनों तरफ का हिस्सा कच्चा होने के कारण लोगोंं को चलने में परेशानी होती है। खासतौर पर बारिश के दिनों में परेशानी बढ़ जाती है।
फिलहाल बस स्टैंड के पास काम शुरू किया गया है। इसके लिए यहां पर खुदाई की जा रही है। साथ ही यहां पर रोडी डालने का काम भी किया जा रहा है। आगामी दिनों में यहां पर पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। ज्ञात रहे कि अभी तक नई सब्जी मंडी से भाईजी होटल तक रोड के दोनों तरफ अधिकांश हिस्से में पेवर ब्लॉक नहीं थे। खासतौर पर हिसार चुंगी से पुराना कचहरी चौक, तोशाम चुंगी से नई सब्जी मंडी तक पेवर ब्लॉक नहीं है। बीच में कुछ हिस्से में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे पेवर ब्लॉक लगा रखे हैं।
विज्ञापन

इस रोड को चौड़ा करने और नवनिर्माण पर 8 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। नए डिवाइडर के साथ लाइट के नए पोल भी लगाए जाएंगे। इस कार्य के लिए बीते वर्ष तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर के एक दिवसीय दौरे के दौरान घोषणा की थी। यह काम लोक निर्माण विभाग की तरफ से करवाया जा रहा है। निर्माण के लिए नरवाना की फर्म को टेंडर दिया गया है। इस कार्य को 9 महीने के अंदर पूरा करना होगा। शहर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के भाईजी होटल से हिसार चुंगी व नई सब्जी मंडी से दिल्ली रोड तक 6 किलोमीटर लंबे हिस्से को फोरलेन करने का निर्माण दो वर्ष पहले करवाया गया था। अब बचे हुए तीन किलोमीटर के हिस्से का निर्माण कार्य हो रहा है। इस हिस्से पर डिवाइडर व लाइट के पोल भी पहले फोरलेन किए गए हिस्से की तर्ज पर लगाए जाएंगे।


आंबेडकर चौक का निर्माण कार्य भी जारी
आंबेडकर चौक को उसके पुन: निर्माण के लिए तोड़ा गया है। निर्माण कार्य के चलते डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा भी हटाई गई है। यहां चौक पर नए संसद के आकृति का ढांचा बनाया जाएगा। इसके ऊपर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा होगी। प्रतिमा को नहीं बदला जाएगा। चौक पर धोलपुर स्टोन पत्थर लगाया जाएगा। साथ ही स्टील की ग्रिल व सुंदर लाइट भी लगाई जाएंगी। इस पर करीब 38 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें