सिरसा में लघु सचिवालय के समक्ष धरने पर बैठे पटवारी व कानूनगो।
सिरसा के लघु सचिवालय में विभिन्न मांगों को लेकर पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन का धरना जारी है। इसी दौरान पटवारियों व कानूनगो ने शुक्रवार को हुई बैठक में हड़ताल को मंगलवार तक बढ़ा दिया है। इसके बाद आगामी रणनीति को लेकर फैसला लिया जाएगा।
पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल के चलते आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जमीनी फरद पर पटवारी की तस्दीक के बिना किसी को जमानत नहीं मिल रही है तो कोई प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटक रहा है। शुक्रवार को धरनारत कर्मचारियों की उच्च कमेटी से बैठक हुई। बैठक में हड़ताल को 16 जनवरी तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। वहीं, 16 को एक बार फिर से बैठक के बाद आगामी रणनीति को लेकर निर्णय लिया जाएगा।