फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नंगथला गांव में हेलिकाॅप्टर से पहुंचे दंपती पर बरसाए फूल

Sat, 13 Jan 2024 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा। खंड के नंगथला गांव निवासी रोहतक डिपो हरियाणा रोडवेज के उपनिरीक्षक सतबीर सिंह की इच्छा करीब एक माह के इंतजार के बाद शुक्रवार को पूरी हो गई। उन्होंने पुत्रवधू कंचन को हेलिकाॅप्टर से गांव लाने का सपना पूरा किया। इसके लिए पुलिस प्रशासन समेत कई ग्रामीण गांव के सरकारी स्कूल के खेल मैदान में घंटों खड़े रहे। पुलिस ने पूरी सतर्कता से हेलिकाॅप्टर की लैंडिंग करवाई। परिजनों ने दंपती पर पुष्प वर्षा भी की।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक सतबीर ने बताया कि पिछले महीने 15 दिसंबर 23 को उनके बेटे विकास की शादी फतेहाबाद के गांव बिगड़ निवासी कंचन से हुई थी। शादी के अगले दिन उनकी पुत्रवधू को हेलिकाॅप्टर में आना था लेकिन तब संवादहीनता के कारण वह अपनी पुत्रवधू को हेलिकाॅप्टर में नहीं ला सके। इस कारण उनकी जगहंसाई होने लगी। इस पर सतबीर ने मन में ठान लिया था कि आज न सही लेकिन वे अपनी पुत्रवधू को हेलिकाॅप्टर से गांव जरूर लाएंगे। उनका यह सपना शुक्रवार को पूरा हुआ।
इसके लिए हेलिकाॅप्टर को देखने के लिए परिजनों समेत कई ग्रामीण भी सुबह से ही एकत्र होने लगे, लेकिन गहरी धुंध होने से मौसम साफ दिखाई न देने के कारण दोपहर बाद करीब तीन बजे हेलिकाॅप्टर गांव नंगथला में पहुंचा। हेलिकाॅप्टर पहुंचने पर सतबीर के परिजनों समेत ग्रामीणों ने खुशी जताई। कुछ लोग सेल्फी लेते नजर आए। सतबीर ने बताया कि हेलिकाॅप्टर से बेटे विकास ने ससुराल फतेहाबाद के गांव बिगड़ के लिए उड़ान भरी और करीब एक घंटे बाद हेलिकाॅप्टर में उनकी पुत्रवधू के साथ गांव लौट आए। इस दौरान परिजनों ने फूल बरसाकर दंपती का स्वागत किया। इस मौके पर सरपंच के प्रतिनिधि साधुराम, डॉ. महाबीर, जगदीश चंद्र, शहीद भगत सिंह सेवा समिति के प्रधान विनोद चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें