फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गर्मी व उमस से बढ़े खांसी, जुकाम, बुखार व खुजली के मरीज

Sat, 05 Jul 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
 नागरिक अस्पताल में मरीजों की जांच करते हुए डॉ़ संजय वर्मा। 
विज्ञापन
हांसी। बढ़ती गर्मी और उमस के चलते नागरिक अस्पताल की ओपीडी में खांसी, जुकाम, बुखार और त्वचा रोगों के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। अस्पताल में रोजाना 250 से 300 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। खासतौर पर दाद, खुजली, सिरोसिस जैसी समस्याओं से परेशान मरीजों की तादाद बढ़ रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि उमस भरी गर्मी के कारण नजला, खांसी, बुखार और डायरिया के केस ज्यादा आ रहे हैं। बच्चों में भी इन बीमारियों के केस बढ़े हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि इस मौसम में पानी की कमी न होने दें और प्रतिदिन 5-8 लीटर पानी पिएं। चाहें तो ग्लूकोज, नमक-चीनी मिलाकर पानी का सेवन करें। बाहर निकलते समय चेहरा ढकें और आंखों पर चश्मा लगाएं ताकि गर्मी से बचाव हो सके। डॉ. वर्मा ने खानपान में विशेष सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि उमस भरे मौसम में साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि संक्रमण और बीमारियों से बचा जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें