फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में कोरोना से तीन की मौत, आंकड़ा पहुंचा 200

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में शुक्रवार को 75 वर्षीय बुजुर्ग सहित तीन मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इसके अलावा जिले में 288 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनको मिलाकर जिले में कोविड-19 से मौत का आंकड़ा 200 हो गया है और संक्रमितों की संख्या 14352 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दो मृतक गंभीर हालत के थे और वेंटिलेटर पर रखे गए थे। इनमें हांसी की वाल्मीकि मोहल्ला निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग और अर्बन एस्टेट-2 निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। इनमें से एक वरदान अस्पताल और दूसरो जिंदल अस्पताल में दाखिल था। विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार दोनों मृतक शुगर, बीपी, बल्गम, पैरालिसिस सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। अब तक जिले के 12013 मरीज कोरोना की जंग जीत कर घर लौट चुके हैं, जबकि 2130 एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को मरीजों का रिकवरी रेट 83.76 प्रतिशत रहा। उप सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा अपनी टीमों के साथ संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री जुटा रहे हैं।
नागरिक अस्पताल के सुरक्षा कर्मी की कोरोना से मौत
जिला नागरिक अस्पताल में तैनात करीब 30 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की शुक्रवार शाम कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मृतक सिक्योरिटी गार्ड मोच्ची चुबारा गांव का रहने वाला था और अस्पताल के मेन गेट पर ड्यूटी पर तैनात था। शुक्रवार सुबह वह अपने घर पर था। उसे सांस की तकलीफ होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिजिशियन डॉ. अजय चुघ ने बताया कि उसका कोरोना सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

अनाज मंडी के सरकारी स्कूल के तीन अध्यापक कोरोना पॉजीटिव
बरवाला (संवाद)। अनाज मंडी स्थित सरकारी स्कूल के तीन अध्यापकों की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजीटिव आई। इसकी सूचना स्कूल में पहुंची तो विद्यार्थी अपने बैग उठाकर घर की तरफ भागने लगे। आनन-फानन में स्कूल के मुखियाओं ने भी विद्यार्थियों को स्कूल खाली करने के आदेश सुना दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को अनाज मंडी स्थित दोनों सरकारी स्कूलों में सैंपल लेने पहुंची। टीम ने स्कूल में उपस्थित 47 स्टाफ सदस्यों के रैपिड किट से सैंपल लिए, जिसमें प्राइमरी विंग के दो अध्यापकों और एक पीजीटी के लेक्चरर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिस समय टीम सैंपल लेने पहुंची उस समय करीब 200 विद्यार्थी अपनी कक्षाओं में थे। प्राचार्य नीलम शर्मा ने रिपोर्ट के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गई और विद्यालय को सैनिटाइज करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें