फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आस्था की डगर...गोगामेड़ी मेले के लिए चलाईं रोडवेज की 8 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राजस्थान के गोगामेड़ी मेले के लिए हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो ने 30 बसें चलाने का प्रस्ताव तैयार किया था। परिवहन विभाग ने इनमें से 10 बसों के लिए परमिट जारी किया। बुधवार को पहले दिन आठ बसें ही मेले के लिए रवाना हो सकीं। गोगामेड़ी मेला 26 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रोडवेज कर्मचारियों की ड्यूटी दो पालियों में लगाई गई है। पहली पाली 2 सितंबर दोपहर 12 बजे से 5 सितंबर दोपहर 12 बजे तक रहेगी। दूसरी पाली 3 सितंबर दोपहर 12 बजे से 6 सितंबर दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है।
यातायात प्रबंधक प्रीतम कुमार समग्र नोडल अधिकारी और राजेंद्र हुड्डा व्यवस्था के प्रभारी हैं। बुधवार को पहली बस में सभी 52 सीटें भर गईं। बस में चालक सुनील और परिचालक सुरेंद्र जांगड़ा की ड्यूटी रही। महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि यातायात प्रबंधकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

हिसार चेक पोस्ट पर अनिल कुमार, भीम सिंह, अमरपुरा टोल पर ओमप्रकाश व राजवीर सिंह और गोगामेड़ी चेक पोस्ट पर दिनेश कुमार व दीपक सिंह व्यवस्था संभालेंगे। रोडवेज यूनियन डिपो प्रधान राजकुमार चौहान ने बसों के लिए नए टायरों का कोटा देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें