फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दहशत में राहगीर... एक ही रात में लूट और हमले की दो वारदात, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में लूट और छीना-झपटी की वारदात थम नहीं रही हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे बाइक सवार तीन युवकों ने साइकिल सवार व्यक्ति को चाकू दिखाकर फोन और नकदी लूट ली। वहीं, कैंची चौक पर गर्वमेंट कॉलोनी निवासी व्यक्ति पर लूट के इरादे से चाकू से हमला कर दिया। पुलिस की स्पेशल टीम और एचटीएम थाना पुलिस ने वीरवार को इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशे के आदी हैं और इसकी पूर्ति के लिए वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मिलगेट क्षेत्र की श्रीनगर कॉलोनी में रहने वाले सत्यनारायण ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे साइकिल पर घर जा रहा था। ऑटो मार्केट के गेट नंबर तीन के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर तीन युवक आए। पहले सके साथ मारपीट की। इसके बाद एक युवक ने चाकू दिखाकर फोन और 200 रुपये छीन लिए। गर्वमेंट कॉलोनी में रहने वाले और मूलरूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिला के खिरिया निवासी शिव कुमार ने शिकायत दी कि रात साढ़े नौ बजे कैंची चौक के पास तीन युवकों ने उसे रोक लिया। दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और तीसरे ने रुपये छीनने का प्रयास किया। शोर मचाया तो उसकी कमर और जांघ पर चाकू से वार कर दिया। स्पेशल स्टाफ प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान तीन सूर्य नगर निवासी गौरव, 12 क्वार्टर निवासी सूरज और अरुण के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि तीनों नशा करने के आदी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें