फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर यात्रियों ने वेटिंग हॉल बनाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने प्लेटफार्म नंबर-2 व 3 पर वेटिंग हॉल बनाने की मांग उठाई है। इसको लेकर जल्द ही यात्री स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपेंगे। साथ ही एक ज्ञापन रेलवे के बीकानेर मंडल के डीआरएम को भी भेजा जाएगा। यात्री मुकेश, योगेश, प्रमोद सैनी, हिमांशु ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर-2 व 3 पर काफी जगह है। एरिया काफी लंबा और चौड़ा है। ऐसे में यहां वेटिंग हॉल बन सकता है। उनका कहना है कि यहां वेटिंग हॉल बनने के बाद यात्रियों को रात और दिन के समय में रुकने में कोई परेशानी नहीं होगी। हालांकि करीब दो साल पहले भी रेलवे के अधिकारियों ने भी यहां वेटिंग हॉल बनाने की बात भी कही थी। मगर अभी तक कोई काम सिरे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन

एक वेटिंग हॉल, उसमें रेलवे के कई कार्यालय
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए एक ही वेटिंग हॉल बना हुआ है। मगर यात्रियों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए वेटिंग हॉल छोटा पड़ रहा है। वहीं, इस वेटिंग हॉल में टिकट घर, कैंटीन, रिजर्वेशन काउंटर सहित अन्य कार्यालय भी बने हुए है। ऐसे में यात्रियों ने एक और वेटिंग हॉल बनाने की मांग उठाई है।
रोजाना 50 से ज्यादा ट्रेनों का आना-जाना
रेलवे स्टेशन पर रोजाना 50 से ज्यादा ट्रेनों का आना-जाना रहता है। लंबी दूरी की कई ट्रेनों का संचालन भी यहां से होता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रोजाना 30 हजार से ज्यादा यात्री यहां से ट्रेनों में सफर करते है। मगर यहां पहुंचने वाले यात्रियों के लिए सिर्फ एक ही वेटिंग हॉल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें