फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 18 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों को नैक के मापदंडों से करवाया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने मंगलवार को प्रदेश के चार जिलों के 18 महाविद्यालयों को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के बारे में प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों को नैक के मापदंडों के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में मंगलवार को विश्वविद्यालय की इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) की तरफ से डीन ऑफ कॉलेजिज के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान महाविद्यालयों के प्रतिभागियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विशेषज्ञ वक्ताओं ने महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों को नैक के मापदंडों के बारे में भी अवगत करवाया, जिसमें करीकुलर आस्पेक्टस, टीचिंग लर्निंग एंड इवेल्यूएशन, शोध, नवाचार, एक्सटेंशंस, आधारभूत ढांचा, लर्निंग रिसोर्सिज, स्टूडेंट्स स्पोर्ट एंड प्रोग्रेशन, गर्वनेंस, लीडरशिप और मैनेजमेंट एंड इंस्टीट्यूशनल वेल्यूज के साथ-साथ बेस्ट प्रैक्टिसिस आदि विषय शामिल रहे। प्रतिभागियों को उनसे संबंधित महाविद्यालयों में नैक एक्रेडिटेशन के दौरान हर संभव सहायता और मार्गदर्शन का आश्वासन भी दिया गया। इस मौके पर हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के प्रो. बीके पूनिया, अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. एनके बिश्नोई, हरियाणा स्कूल आफ बिजनेस के अधिष्ठाता प्रो. कर्मपाल नरवाल, डीएसडब्ल्यू प्रो. योगेश चाबा, आईक्यूएसी के उपनिदेशक प्रो. कश्मीरी लाल आदि मौजूद रहे।
कार्यशाला में इन महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने लिया भाग

कार्यशाला में आदर्श महाविद्यालय भिवानी, वैश्य कॉलेज भिवानी, बनवारी लाल जिंदल सुईवाला महाविद्यालय तोशाम, केएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन भिवानी, दयानंद महाविद्यालय हिसार, सनातन धर्म महिला महाविद्यालय हांसी, सीआर कॉलेज ऑफ एजुकेशन हिसार, छाजूराम मेमोरियल जाट महाविद्यालय हिसार, फतेहचंद महिला महाविद्यालय हिसार, जनता विद्या मंदिर गणपत राय राशिवासिया महाविद्यालय चरखी दादरी, एपीजे सरस्वती कॉलेज फॉर गर्ल्स चरखी दादरी, महिला महाविद्यालय झोझू कलां, एमएलआर कॉलेज ऑफ एजुकेशन चरखी दादरी, महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय मंडी डबवाली, बीएसके कॉलेज ऑफ एजुकेशन मंडी डबवाली, सीएमके नेशनल पीजी कॉलेज सिरसा, श्री गुरु हरि सिंह कॉलेज सिरसा और मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज फतेहाबाद के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें