फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दो दिन बाद निकली धूप, अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री बढ़ा, ठंड से मिली आंशिक राहत

Thu, 26 Dec 2024 08:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आखिरकार दो दिन के अंतराल के बाद बुधवार को धूप निकली। धूप निकलने से दिन के तापमान में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। इससे लोगों को कंपकंपाने वाली ठंड से आंशिक राहत मिली।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को हल्की बारिश हुई। साथ ही दिनभर बादल छाए रहे व धूप नहीं निकली। दूसरे दिन मंगलवार को भी बादलवाही रही। लोग दिन भर धूप निकलने का इंतजार करते रहे, लेकिन धूप के दर्शन नहीं हुए।
सुबह छाया हल्का कोहरा
बुधवार सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो हल्का कोहरा छाया हुआ था। हालांकि यह भी सिर्फ शहर के बाहरी एरिया में था। इसका असर यह हुआ कि जल्द ही आसमान में सूर्य चमकने लगा। दो दिनों के बाद आसमान में सूर्य को देखकर लोगों ने राहत की सांस ली। अवकाश का दिन होने के कारण लोगों ने दिनभर धूप का आनंद भी उठाया। हालांकि दिन ढलने के बाद फिर से मौसम से ठंड के आगोश में चला गया। इस दौरान हिसार में अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को दिन के तापमान में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा रहा। मंगलवार के मुकाबले इसमें 2.2 डिग्री की गिरावट आई। उधर बालसमंद में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री व अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री दर्ज किया गया। बालसमंद की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही।
विज्ञापन

फसलों के लिए फायदेमंद यह मौसम
कृषि विशेषज्ञों की मानें तो इस सप्ताह हुई बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। इसके अलावा फिलहाल जो तापमान चल रहा है, वह भी फसलों के लिए अनुकूल है। जितने ज्यादा दिन तापमान कम रहेगा, उतनी ही फसलों की बढ़वार अच्छी होगी और उन पर फलियां ज्यादा आएंगी।

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें