हिसार। चूरू-सादुलपुर रेलखंड के अस्लु, दूधवाखारा और सिरसला स्टेशनों पर सब-वे निर्माण कार्य के चलते 17 से 24 नवंबर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार इस अवधि में कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी और कुछ का मार्ग परिवर्तित किया गया है। रामेश्वरम-फिरोजपुर रेलसेवा सीकर-लोहारू-सादुलपुर मार्ग से चलेगी। वहीं, बीकानेर-हिसार, हिसार-बीकानेर, लुधियाना-चूरू, चूरू-लुधियाना, रेवाड़ी-बीकानेर, बीकानेर-रेवाड़ी, जोधपुर-हिसार और हिसार-जोधपुर रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। यह व्यवस्था दिसंबर तक चरणबद्ध रूप से जारी रहेगी। ब्यूरो