फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन पटरी पर आई राजगुरु मार्केट की पार्किंग व्यवस्था

Thu, 19 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से राजगुरु मार्केट में शुरू की गई पार्किंग व्यवस्था पटरी पर आ गई है। बुधवार को न ठेकेदार को कोई परेशानी झेलनी पड़ी और न ही दुकानदारों को।
विज्ञापन


आने वाले ग्राहकों को भी सारे सिस्टम से अवगत करवा दिया गया। नगर निगम के कर्मचारी भी व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे और ठेकेदार को अन्य जरूरी दिशानिर्देश दिए गए।
ट्रैफिक पुलिस का नहीं सहयोग
नई लागू हुई पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में ट्रैफिक पुलिस का सहयोग नहीं रहा। ठेकेदार की मानें तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी महज औपचारिकता निभा रहे हैं।
विज्ञापन


किसी के साथ भी सख्ती से पेश नहीं आ रहे हैं। वाहन चालक हो या अतिक्रमण करने वाला, सभी के साथ खुद के स्तर पर ही कार्रवाई करनी पड़ रही है।

ठेकेदार ने बताया कि निगम प्रशासन का जरूरी सहयोग मिला है, अगर ट्रैफिक पुलिस का भी पूरा सहयोग मिल जाए तो व्यवस्था को कामयाब बनाया जा सकता है। फिर भी अपने स्तर पर शांतिपूर्ण तरीके से पार्किंग चलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें