फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा पे चर्चा : पीएम मोदी आज विद्यार्थियों से करेंगे सीधा संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आगामी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर विद्यार्थियों के मन से तनाव दूर करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 फरवरी को सुबह 10 बजे छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम को लेकर हिसार जिले में शिक्षा विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला शिक्षा कार्यालय ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्कूल स्तर पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कार्यक्रम के सफल आयोजन की रिपोर्ट मुख्यालय भेजें।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय के आदेशों के अनुसार हिसार जिले के ब्लॉक हांसी-1 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल को जिले का मुख्य टेलीकास्ट केंद्र बनाया गया है। यहां विद्यार्थियों के लिए बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन दिखाने की विशेष व्यवस्था की गई है। इस आयोजन की जिम्मेदारी स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुमार को सौंपी गई है, जो तकनीकी और व्यवस्थागत तैयारियों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

विभाग ने जिले के सभी मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने स्कूल परिसरों में टीवी, प्रोजेक्टर या मोबाइल के माध्यम से विद्यार्थियों को यह कार्यक्रम अवश्य दिखाएं। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन और यूट्यूब के साथ-साथ नेटफ्लिक्स, हॉट स्टार और जियो जैसे डिजिटल प्लेटफार्म्स पर भी किया जाएगा। जिला विज्ञान विशेषज्ञ नवीन एलावादी ने बताया कि कार्यक्रम शुरू होने से पहले इंटरनेट और प्रसारण उपकरणों की जांच अवश्य कर लें, ताकि सुबह 10 बजे कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए। प्रधानमंत्री का यह संवाद विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान सकारात्मक सोच अपनाने और मानसिक दबाव से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें