हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में इसी सत्र से पैरा मेडिकल की पढ़ाई भी शुरू की जाएगी। जल्द ही बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, डिप्लोमा इन लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, डिप्लोमा इन इमेजिंग-रेडियोलॉजी के कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसके लिए अगले 15 से 20 दिन में अनुमति मिलने की उम्मीद है। इसके बाद इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन लिए जाएंगे।
विवि के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बुधवार को कुलपति कार्यालय के कमेटी हॉल में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि विवि के 95 नियमित कोर्स की 2,500 सीटों के लिए करीब 13,000 आवेदन आए हैं। जीजेयू ने मेडिकल कॉलेज के लिए भी सरकार को प्रस्ताव भेजा है।
कुलपति ने कहा कि दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा में दाखिलों की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल बुधवार से www.gjust.ac.in पर लाइव हो गया है। विवि ने पूरे प्रदेश में 15 अध्ययन केंद्रों की स्थापना की है। जीजेयू की ओर से इस वर्ष प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में शिक्षा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। बीए-बीएड और बीएससी-बीएड कोर्स में भी दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस कोर्स में दाखिले के लिए पहली काउंसलिंग 18 जुलाई को होगी।
सीडीओई के तहत संचालित कार्यक्रम
बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए), बीए इन मास कम्युनिकेशन, बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम), एमए इन हिंदी, एमए इन इंग्लिश, एमए इन मास कम्युनिकेशन, एमएससी इन मैथमेटिक्स, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए), मास्टर ऑफ कॉमर्स (एमकॉम), मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए)।
ये हैं नए शिक्षण केंद्र
ई5 कॉलेज फॉर वुमन गढ़ी हांसी, डीजीपी डिग्री कॉलेज सेक्टर 34 गुरुग्राम, एसएस गवर्नमेंट पीजी कॉलेज तिगांव (फरीदाबाद), जेएनएल कॉलेज सेक्टर 16ए फरीदाबाद, सीआर किसान कॉलेज जींद, केएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन भिवानी, गवर्नमेंट वुमन कॉलेज सिरसा, वैश्य कॉलेज भिवानी, जनता विद्या मंदिर गणपत राय रासीवासिया कॉलेज चरखी दादरी, डॉ. बीआर आंबेडकर गवर्नमेंट कॉलेज जगदीशपुरा (कैथल), चौ. मणि राम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मीठी सुरेरां, ऐलनाबाद (सिरसा), राजकीय महाविद्यालय महम (रोहतक), गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय पलवल, छाजू राम मेमोरियल जाट कॉलेज हिसार और मनोहर मेमोरियल कॉलेज फतेहाबाद में संचालित किए जाएंगे। सोमनी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट रेवाड़ी, दयानंद कॉलेज हिसार, राजकीय महाविद्यालय बरवाला, राजकीय महाविद्यालय सिधरावली गुरुग्राम, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत, राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़, महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय मंडी डबवाली, एशिया पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एसडी इंडिया, फरीदपुर रोड, पानीपत, सनातन धर्म महिला महाविद्यालय हांसी, आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी में शिक्षा केंद्र भी स्थापित किए जा रहे हैं।