फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तीसरे दिन भी नहीं चली पेपरलेस रजिस्ट्री, दो हुई वह भी गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली के तीसरे दिन भी कोई रजिस्ट्री नहीं हो सकी। अब तक हुई दो रजिस्ट्री में भी त्रुटियां पाई गई हैं, जिनमें से एक में केवल एक ही खरीददार का नाम दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के सदस्य प्रवीण जैन ने बताया कि पोर्टल में अभी कई तकनीकी खामियां बनी हुई हैं। रजिस्ट्री दर्ज करते समय यदि दो या तीन खरीदार हों तो उनके नाम जोड़ने का विकल्प नहीं खुलता। इसके अलावा एरिया चयन के बाद बार-बार एरर आ रहा है। विभाग की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा।

तहसीलदार डॉ. अनिल कुमार बिढान ने बताया कि तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि जल्द ही पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली सुचारू रूप से शुरू की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें