फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में फंदे पर लटका मिला पेंटर: परिवार आर्थिक रूप से कमजोर, शव लेने नहीं आए; चंदा एकत्रित कर गांव पहुंचाया

Fri, 10 Oct 2025 11:05 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

साथियों ने बताया कि मिस्त्रीलाल बुधवार को कमरे में गया और काफी देर तक बाहर नहीं आया। रात में साथियों ने नशे की हालत में उसके सोए रहने का शक जताया। वीरवार सुबह तक उसके दरवाजा न खोलने पर साथियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जिला पीलीभीत निवासी पेंटर का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उसके साथियों को सौंप दिया। घटना का कारण पता नहीं चल सका। यूपी के पीलीभीत जिले के रेहुवा निवासी पेंटर मिस्त्रीलाल (25) महावीर कॉलोनी में रहता था। उसके साथ गांव के कई लोग यहां रहकर मकानों में रंगाई, पुताई का काम करते हैं।

विज्ञापन


साथियों ने बताया कि मिस्त्रीलाल बुधवार को कमरे में गया और काफी देर तक बाहर नहीं आया। रात में साथियों ने नशे की हालत में उसके सोए रहने का शक जताया। वीरवार सुबह तक उसके दरवाजा न खोलने पर साथियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे पर लटका मिला।

इसके बाद परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने साथियों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उसके साथियों को सौंप दिया। साथी रमेशचंद्र ने बताया कि मिस्त्रीलाल का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। इस परिजन यहां नहीं आ सके। वे चंदा इकट्ठा कर साथी के शव को उसके पैतृक गांव ले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें