फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण तीन गांवों में 150 एकड़ में धान की फसल खराब

Thu, 26 Sep 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
भाटोल से बडाला रोड पर खेतों में भर हुआ पानी।
विज्ञापन
हांसी। उपमंडल के तीन गांवों में बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण 150 एकड़ में धान की फसल बर्बाद हो गई। यहां से अब तक पानी की निकासी नहीं हो पाई है। करीब 15 दिन पहले हुई बारिश के कारण खेतों में अब तक जलभराव की स्थिति बनी हुई है
विज्ञापन

फसल बर्बाद होने के कारण किसान भी परेशान हैं। 10 सितंबर को क्षेत्र में करीब 36 एमएम बारिश हुई थी। इससे पहले भी कई बार बारिश हुई थी। बारिश के बाद से गांव खरकड़ा, भाटोल जाटान व भाटोल से बडाला रोड के खेतों में करीब दो फुट तक जलभराव है। इस कारण करीब 150 एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई है। सिंचाई विभाग की तरफ से पानी की निकासी के प्रबंध किए गए हैं। लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन अभी तक पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं कर पाया है। ऐसे में किसानों को अपनी अगली फसल की भी चिंता सता रही है।
फसल खराब होने पर किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग के साथ-साथ पानी निकासी की मांग की है। इन क्षेत्रों में प्रतिवर्ष जलभराव से फसलें खराब होती हैं। बता दें कि हांसी, नारनौंद व बास में कुल 62 हजार 281 हेक्टेयर जमीन पर धान की बिजाई की हुई है।
विज्ञापन



अगली फसल पर भी मंडराया संकट
किसान नरेश खरकड़ा, सुनील बामल, अरुण बामल व अन्य ने बताया कि किसान पहले से कर्ज में डूबे हुए थे। अब जलभराव ने उनकी सारी फसलें तबाह कर दी। किसानों ने बताया कि उन्हें यह भी नहीं मालूम कि अगली फसल की बिजाई हो पाएगी या नहीं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान करने की मांग की है।


इन क्षेत्रों में है जलभराव की समस्या
गांव गढ़ी, भाटोल, खरकडा, सोरखी, जीतपुरा, बडाला व अन्य कई गांवों में जलभराव की समस्या है। इसके अलावा गांव पेटवाड़, कुंभा, थुराना, नारनौंद, बडछप्पर, बांडाहेड़ी, बास, सीसर, मदनहेड़ी, मोहला, खरबला, सिंघवा, घिराय, सिंघवा राघो, गगन खेड़ी, ढाणी पाल, पुट्ठी व लोहारी गांव में भी जलभराव की समस्या है।







गांवों में बारिश के पानी की निकासी नहीं हुई है। जिसके चलते भाटला रोड पर जीतपुरा गांव के सामने के क्षेत्र में करीब 50-60 एकड़ व भाटोल से बडाला रोड पर करीब 100 एकड़ क्षेत्र में धान की फसल खराब हो गई है।- शमशेर ढुल, एसडीओ, कृषि विभाग

पानी की निकासी के लिए प्रबंध किए गए हैं। 10-15 दिन में पानी की निकासी हो जाएगी। वहीं पाइप लाइन डालने का काम भी शुरू कर दिया है।- विवेक गुप्ता, एसडीओ, सिंचाई विभाग


सिंचाई विभाग ने कर रखा है काम शुरू
जलभराव के चलते हर वर्ष फसलों के नुकसान को देखते हुए सिंचाई विभाग ने क्षेत्र के गांव सोरखी, जमावडी, कुंभा, भाटोल व खरकडा में पाइप लाइन बिछाने की योजना तैयार की थी। इस योजना पर 18 करोड़ रुपये खर्च होने है। योजना के तहत अभी जमावड़ी, भाटोल, सोरखी में काम शुरू हो चुका है। इन सभी गांवों में खेतों के आसपास ड्रेन व नहरों तक एचडीपीई व पीवीसी की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। ताकि बारिश के मौसम में खेतों में जलभराव की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें