फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मंडियों में धान की आवक बढ़ी, खरीद का इंतजार

Tue, 06 Oct 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। धान खरीद सीजन शुरू होते ही क्षेत्र की अनाज मंडियों में फसल की आवक बढ़ने लगी है लेकिन खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं होने से किसान परेशान हैं। नारनौंद, खेड़ी चोपटा और लोहारी राघो मंडियों में अब तक करीब 15,000 क्विंटल धान पहुंच चुका है। किसान फसल लेकर मंडियों में डटे हैं और खरीद शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं, बास मंडी में अभी धान की आवक शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

खरीद नहीं होने के कारण किसानों को मंडियों में फसल की रखवाली करनी पड़ रही है। लगातार आवक जारी रहने से आने वाले दिनों में मंडियों में जगह की समस्या भी पैदा हो सकती है। खरीद में देरी का कारण मिलरों को अलॉटमेंट नहीं होना बताया जा रहा है।
मार्केट कमेटी के सचिव रवि कुमार ने बताया कि नारनौंद, खेड़ी चौपटा और लोहारी राघो में धान की आवक जारी है। नारनौंद में वेयरहाउस और दोनों खरीद केंद्रों पर हैफेड को खरीद की जिम्मेदारी दी गई है। मंडियों में सफाई समेत सभी तैयारियां पूरी हैं। मिलरों को आवंटन मिलते ही खरीद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें