फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पंचायत स्कूलों की मालिक, नहीं मानेंगे सरकार का प्रवेश पर रोक का फरमान

Thu, 27 Aug 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार में पत्रकारों से बातचीत करते अभय सिंह चौटाला, साथ में पूर्व मंत्री संपत्त सिंह, उमेद सिंह - फोटो : credit
विज्ञापन
हिसार। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सरकार की ओर से जारी स्कूलों में प्रवेश पर रोक का फरमान किसी कीमत पर नहीं माना जाएगा। गांव में स्कूलों की जमीन की मालिक ग्राम पंचायत है। हर एक ग्रामीण उसका मालिक है। अभिभावक जब चाहे स्कूल जाएंगे। उनको किसी से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


आजाद नगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में पत्रकारों से बातचीत में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरा। इससे पहले नलवा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा के आगामी सत्र में इनेलो 10 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएगी। इनमें सफाई कर्मचारियों के मुद्दे को प्राथमिकता से उठाकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।



पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए अभय ने आरोप लगाया कि हुड्डा भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में प्रदेश में भाजपा की सरकार हुड्डा की मिलीभगत से बनी और राज्यसभा चुनाव में भी उन्होंने भाजपा की मदद की। उनके पूर्व सहयोगी कुलदीप शर्मा अब जनता के सामने उनकी पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन




अभय ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह विफल रही है और उसे खुद से लड़ने से ही फुर्सत नहीं है। 2014 में महाघोटालों से त्रस्त जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर भाजपा को चुना था लेकिन भाजपा ने भी जनता के साथ छल किया। जनता को जाति और पाखंड के नारों में उलझा दिया।

जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान 32 युवाओं की मौत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उसके घाव आज भी हरियाणा के सीने पर हरे हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह विफल है। पूर्व उपमुख्यमंत्री का नाम लिए बिना अभय ने कहा कि चौधरी देवीलाल के नाम पर लोगों को छलने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

पूर्व मंत्री संपत सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में प्रदेशभर में पोल खोल अभियान के तहत नुक्कड़ सभाओं और जनसंपर्क दौरों का महाअभियान चलाया जाएगा। युवाओं और किसानों को संगठित कर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंका जाएगा। 27 सितंबर को नूंह में होने वाला सम्मान दिवस समारोह हरियाणा की राजनीति को नई दिशा देगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान सतपाल काजला ने की। मंच संचालन सत्यनारायण मंगाली ने किया। इस मौके पर इनेलो राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद सिंह लोहान, गौरव संपत सिंह, सुरेंद्र लाबां लीगल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बाजिया, आईएसओ प्रदेश अध्यक्ष साहिल दीप कस्वां, सहित अन्य ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें