फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: संत कबीर शिक्षा समिति के 55 कॉलेजियम में से 44 निर्विरोध चुने गए

विज्ञापन
हिसार में संत कबीर शिक्षा समिति के कॉलेजियम के चुनाव करवाते निर्वाचन अ​धिकारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
हिसार। संत कबीर शिक्षा समिति के कॉलेजियम चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। कुल 55 कॉलेजियम में से 44 पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए जबकि 10 कॉलेजियम पर मतदान कराया गया। निर्वाचन अधिकारी डॉ. रमेश आर्य ने बताया कि कॉलेजियम नंबर 1 पर कोई नामांकन नहीं हुआ। कॉलेजियम नंबर 6 और 44 में उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए थे।
विज्ञापन

मतदान वाले कॉलेजियम में अंजू रानी (3), रामनिवास (25), राकेश खटक (27), विजय (29), रामकेश (30), वजीर सिंह (31), अमन कुमार (33), विजय पाल (35), मुकेश कुमार (49) और सुनील कुमार (55) विजयी रहे। कॉलेजियम नंबर 29 से विजय ने सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज की। वहीं कॉलेजियम नंबर 35 में रामचंद्र और विजय पाल को बराबर मत मिलने पर टॉस के जरिए विजय पाल को विजेता घोषित किया गया।
डॉ. रमेश आर्य ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रही। सदस्यों की जागरूकता तथा मतदान दल की सतर्कता के कारण एक भी मत रद्द नहीं हुआ। कॉलेजियम चुनाव के बाद अब समिति के प्रधान पद के चुनाव की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें