फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिम्नास्टिक और तैराकी स्पर्धा में दम दिखाएंगे म्हारे होनहार

Tue, 23 Sep 2025 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
चयनित ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते कॉलेज स्टाफ। स्रोत : ​कॉलेज
विज्ञापन
फतेहाबाद। अंबाला कैंट में आयोजित राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में मुख्त्यार सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज बहबलपुर के बीए प्रथम वर्ष के छात्र सौरभ तथा निखिल व बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र योगेश शर्मा जिम्नास्टिक तथा एमए राजनीति विज्ञान के छात्र मंगल सिंह व बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अमनदीप कौर तैराकी स्पर्धा में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 26 सितंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन


गत दिनों खेल विभाग के आदेशानुसार गांव भोडिया खेड़ा के जिला खेल स्टेडियम में जिमनास्टिक्स तथा तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिला के लगभग 150 प्रतिभागी लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता खेल के प्रति युवाओं की प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच साबित हुई। प्रतियोगिता में सौरभ, निखिल, योगेश शर्मा, मंगल सिंह और अमनदीप कौर ने शानदार प्रदर्शन किया।

काॅलेज प्रबंधक समिति के चेयरमैन डॉ. हरमिंदर सिंह, डायरेक्टर श्रीमती अमनदीप कौर व प्राचार्य डॉ. ओपी नागपाल ने प्रतिभागियों तथा को महाविद्यालय के कोच धीरेंद्र जांगड़ा को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें