फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमपुर उपचुनाव के मतदान के अगले ही दिन 17 स्कूल मर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
आदमपुर। गांव ढाणी मोहब्बतपुर में स्कूल में मुख्य शिक्षक मांगेराम से मिलते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। आदमपुर उपचुनाव में मतदान होते ही यहां के 17 स्कूल मर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। उपचुनाव से पहले गांव ढाणी मोहब्बतपुर के स्कूल को मर्ज को रोकने का पत्र जारी किया गया था। सीएम मनोहरलाल ने 30 अक्टूबर को आदमपुर के युवाओं से वर्चुअल संवाद में इस स्कूल को मर्ज किए जाने को अधिकारियों की गलती बताया था। ग्रामीणों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उपचुनाव से ठीक पहले ढाणी मोहब्बतपुर के राजकीय हाईस्कूल को नजदीकी स्कूल में मर्ज न करने का पत्र जारी किया था। भाजपा नेताओं ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। मतदान खत्म होते ही स्कूलों के मर्ज किए जाने की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें आदमपुर के 17 स्कूलों के अलावा हांसी, बरवाला, नारनौंद के एक-एक स्कूल शामिल हैं।
राजकीय प्राथमिक स्कूल को मर्ज करने की सूचना मिलने पर शुक्रवार को ग्रामीण विद्यालय में पहुंचे। विद्यालय पहुंचे ग्रामीण विनोद, हीरालाल, वेदप्रकाश, मोहन, रोशन, सुभाष, पवन, प्रदीप सहित विद्यालय मुख्य शिक्षक मांगेराम से मिले। स्कूल का नाम मर्जर लिस्ट में नाम आने के बारे में पूछा। मुख्य शिक्षक मांगेराम को ग्रामीणों ने बताया कि वीरवार को जारी लिस्ट में ढाणी मोहब्बतपुर के राजकीय प्राथमिक स्कूल को गांव मोहब्बतपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मर्ज करने का लिखा हुआ है। अभी तक विभाग की ओर से उनके पास कोई लेटर नहीं आया है। जब तक उनके पास विभाग की ओर से लेटर नहीं आ जाता तब तक वे इस बारे में कुछ स्पष्ट रूप से नहीं कह सकते। अगर उनके गांव के प्राइमरी स्कूल को मर्ज करना ही है तो गांव के ही स्कूल में मर्ज किया जाये न कि दूसरे गांव के स्कूल में।
विज्ञापन

वर्जन
एक गांव में स्थित प्राइमरी, हाई, मिडिल स्कूलों पर एक ही प्रधानाचार्य होगा, जो कि सीनियर सेकेंडरी स्कूल का होगा। लिस्ट में शामिल स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

- कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें