फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लाडवी से सीसवाला हेड तक सर्वे केे आदेश

विज्ञापन
पंचकूला में सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी से मिलते बालसमंद क्षेत्र के किसान।
विज्ञापन
बालसमंद। क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों की वर्षों पुरानी नहरी एवं पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में मंगलवार को महत्वपूर्ण प्रगति हुई। चंडीगढ़ में प्रदेश की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी से विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में मिले प्रतिनिधिमंडल ने बालसमंद क्षेत्र को नहरी पानी उपलब्ध कराने की मांग रखी जिस पर लाडवी से सीसवाला हेड तक सर्वे के आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने किशनगढ़ ब्रांच नहर को बालसमंद क्षेत्र से जोड़ने, लाडवी के पास से किशनगढ़ ब्रांच को बालसमंद नहर से लिंक करने तथा सीसवाला हेड पर नॉन-मानसून अवधि में 200 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही राजस्थान जाने वाली यमुना जल परियोजना से क्षेत्र को अतिरिक्त पानी देने का आग्रह भी किया गया।

बैठक में बरवाला ब्रांच की आरडी 52,000 से टेल तक रीमॉडलिंग, बालसमंद सब ब्रांच की क्षमता आरडी 0 से 70,000 तक बढ़ाने, बसड़ा नंबर-2 परियोजना को 8.74 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति देने तथा मानसून अवधि में बढ़नपुर व राजथल हेड से पर्याप्त जल आपूर्ति की मांग रखी गई।
विज्ञापन


सिंचाई मंत्री ने राजस्थान पाइपलाइन से 150 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और अन्य मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। किसान नेता कुरड़ा राम नंबरदार और प्रतिनिधिमंडल सदस्य पारस लौरा ने इसे क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग की दिशा में बड़ी पहल बताते हुए संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें