फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोदाई में मौर्यकाल के अवशेष ही आ रहे हैं सामने : डाॅ. बनानी भट्टाचार्य

Mon, 07 Apr 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अग्रोहा स्थल टीले पर चल रही खोदाई में अभी तक मौर्यकाल के अवशेष ही मिले हैं। विशेषज्ञ की मानें तो इस दौरान कुछ मिट्टी के खिलौनानुमा वस्तु, कुल्लड़, मिट्टी के ढक्कन, सिलबट्टेनुमा पत्थर, मिट्टी के छोटे गोल बर्तन, मिट्टी के गोल मनके जैसी सामग्री मिली है। खोदाई में मिट्टी की एक हांडी भी मिली है, जिसे डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर ही कालखंड का पता लग पाएगा। पुरातत्व विभाग की उपनिदेशक डाॅ. बनानी भट्टाचार्य के मुताबिक टीले की खोदाई का कार्य पिछले करीब 25 दिनों से चल रहा है। पुरातत्व विभाग चंडीगढ़ सर्कल की टीम के नेतृत्व में पुरातत्व संस्थान ज्ञान केंद्र ग्रेटर नोएडा के पीजी डिप्लोमा पुरातत्व के छात्रों का दल टीले पर खोदाई व शोध पर लगे हुए हैं। फिलहाल पूरे टीले की ड्रोन से फोटोग्राफी करवाई गई है और नजर रखने के लिए सुरक्षाकर्मी भी रखे गए हैं। रविवार को छात्रों को सर्वे के बारे में जानकारी दी गई। खोदाई से अग्रोहा के स्वर्णिम काल का पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें