फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शहर के जलघरों में मात्र एक दिन का पानी शेष, रात में जागकर इंतजार कर रहे लोग

विज्ञापन
हांसी पानी न होने के कारण सुखा हुआ खरड़ रोड स्थित जलघर का वाटर टैंक। विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
हांसी। शहर में पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। स्थिति यह है कि पुराने और नए जलघरों में अब केवल एक दिन का पानी शेष बचा है। जलघरों में पानी की कमी के चलते जनस्वास्थ्य विभाग ने पेयजल राशनिंग और सख्त कर दी है। अब दोनों जलघरों से दो दिन छोड़कर ही पानी की सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन

जींद चुंगी स्थित पुराने जलघर के वाटर टैंक में पानी कम होने पर यहां से दो दिन छोड़ कर पेयजल सप्लाई दी जा रही थी। जबकि खरड़ रोड स्थित नए जलघर से पेयजल सप्लाई पहले की तरह एक दिन छोड़कर दी जा रही थी, लेकिन अब यहां से भी दो दिन छोड़कर पेयजल सप्लाई दी जा रही है।
जहां पेयजल सप्लाई दी जा रही है, वहां पर सप्लाई का समय भी लोगों को परेशान कर रहा है। कहीं देर रात 12 बजे सप्लाई आ रही है तो कहीं सुबह चार बजे पानी की सप्लाई आ रही है। इससे आमजन की समस्या बढ़ गई है। आमजन रातभर जागकर पानी की सप्लाई का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

टैंकर, नल और कैंपर बना सहारा : शहरवासी अब वैकल्पिक उपायों पर निर्भर हो गए हैं। कई मोहल्लों में लोग टैंकर बुलवाकर पानी टंकियों में भरवा रहे हैं। वहीं कई लोग नलों से पानी भरकर लाते हैं, जबकि पीने के पानी के लिए बाजार से कैंपर खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें