फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों का ऑनलाइन ड्रॉ कल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों का ऑनलाइन ड्रॉ 3 सितंबर को निकाला जाएगा। उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि वर्ष 2025 व 26 के दौरान व्यक्तिगत कृषि यंत्र अनुदान श्रेणी के लिए आवेदकों का चयन जिलास्तरीय कार्यकारी कमेटी एवं आवेदक किसानों की उपस्थिति में लघु सचिवालय के प्रथम तल स्थित सभागार में सुबह 10 बजे किया जाएगा। आवेदकों का 33 प्रतिशत ड्राॅ के माध्यम से चयन होगा। बेलर मशीन के लिए आवेदकों का 28 प्रतिशत ड्राॅ के माध्यम से चयन होगा। सहायक कृषि अभियंता गोपी राम सांगवान ने विस्तार से बताया कि अनुसूचित जाति के सभी किसानों को मशीन देने का निर्देश दिया गया है। सामान्य श्रेणी के किसानों का केवल एक ही मशीन में चयन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें