फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ई-सिटी बसें आने जगी उम्मीद, इस माह दूसरे सप्ताह में जेबीएम कंपनी के अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचेंगे

विज्ञापन
हिसार में ई-सिटी बस। 
विज्ञापन
हिसार। शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। अब जल्द ही 10 और ई-सिटी बसें पहुंचने की उम्मीद जग चुकी हैं। इसको देखते हुए इसी माह के दूसरे सप्ताह में जेबीएम कंपनी के अधिकारियों की टीम बस स्टैंड पर निरीक्षण करने पहुंचेंगी। यहां यात्रियों से भी फीडबैक लिया जाएगा।
विज्ञापन

जेबीएम कंपनी के अधिकारी रोडवेज अधिकारियों से साथ बैठक करेंगे। वहीं, रोडवेज अधिकारियों की ओर से दो रूट भी फाइनल किए जा चुके हैं। इनमें बस स्टैंड से अग्रोहा और बस स्टैंड से कैंट तक बस चलाने की योजना बनाई है। वर्तमान में शहर में पांच ई-सिटी बसें दौड़ रही हैं। तीन बस गंगवा और दो बस डाबड़ा रूट पर चलाई जा रही हैं। इनमें एसी की सुविधा होने के कारण लोग इन बसों में सफर करना बेहद पसंद करते हैं।

अभी तक नहीं हुआ चार्जर शिफ्ट
ई-सिटी बसों को चार्ज करने के लिए वर्कशॉप में चार्जर लगा हुआ है। मगर बरसाती पानी की निकासी नहीं होने के कारण हर बार बारिश के पानी में चार्जर डूब जाता है। इस कारण बसें चार्ज नहीं हो पाती। ऐसे में चार्ज को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना है। मगर अभी तक शिफ्ट नहीं हो पाया है। यहां के स्थानीय अधिकारियों ने चार्जर शिफ्ट करने को लेकर मुख्यालय एस्टीमेट भी भेजा हुआ है।
विज्ञापन

-
इसी माह जेबीएम कपंनी के अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचेंगे। हमारी ओर से पत्र लिखा जा चुका है। ऐसे में जल्द ही बसें मिलने की उम्मीद है। एक और नया चार्जर भी लगाया जाना है।
विज्ञापन

- रमेश सहरावत, इंचार्ज, सिटी बस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें