फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन बिल जमा करने में आया 40 प्रतिशत उछाल

Tue, 06 Dec 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
कैश की समस्या के कारण बिजली निगम में ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने में 40 प्रतिशत उछाल आया है। बिजली निगम को नोटबंदी के बाद नवंबर माह में अक्तूबर माह की अपेक्षा लगभग दोगुना राजस्व बिजली बिलों की राशि के रूप में प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि सरकार द्वारा 10 नवंबर से 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद किए गए थे। जिसको लेकर लोगों को कैश की खासी समस्या आ रही है। इस कारण बिजली बिलों को ऑनलाइन जमा करने मेें उपभोक्ताओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ। जिसके चलते ऑनलाइन तरीके से भी अब निगम को अच्छा राजस्व प्राप्त हो रहा है। हालांकि बिजली निगम में 500 के पुराने नोटों को अन्य सरकारी विभागों की तरह 15 दिसंबर तक स्वीकार किया जाएगा। बावजूद इसके बिजली उपभोक्ताओं में ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने का रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन


नवंबर माह में निगम को 2.5 करोड़ से अधिक का ऑनलाइन राजस्व 

बिजली निगम को नवंबर महीने में ऑनलाइन बिजली बिलों के रूप में 2 करोड़ 52 लाख 76 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ है, जबकि अक्तूबर महीने में सिर्फ एक करोड़ 51 लाख 56 हजार की राशि ऑनलाइन प्राप्त हुई थी। ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने में लोगों ने क्रेडिट कार्ड के साथ डेबिड कार्ड भी अत्यधिक प्रयोग किए हैं। बिजली निगम में ऑनलाइन पेमेंट करने की सुविधा पिछले एक साल से दी जा रही है, लेकिन शहरवासियों में ऑनलाइन बिल भरने की सुविधा का अधिक रुझान नहीं था। नोटबंदी के बाद कैश को लेकर आई समस्या के बाद ऑनलाइन बिजली बिल भरने में लोगों का रूझान बढ़ा है। जिससे निगम को भी कैश की समस्या के बावजूद बिजली बिलों की राशि आसानी से प्राप्त हो रही है।

ऐसे भर सकते हैं ऑनलाइन बिजली बिल
बिजली बिल भरने के लिए डीएचबीवीएन की वेबसाइट पर जाकर हमें ऑनलाइन बिल पेमेंट के ऑप्शन पर जाना पड़ता है। जहां पर हम अपने बिजली बिल खाते को रजिस्टर कर सकते है। रजिस्टर होने के बाद हम जब चाहे अपने बिल को क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से ऑनलाइन बिजली बिलों को ऑनलाइन जमा करने में लोगों का रुझान बढ़ा है। कैश की कमी इसका एक प्रमुख कारण है।
- डीएल हंसू, एसई, ऑपरेशन सर्कल, डीएचबीवीएन, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें