फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एचएसजीपीसी चुनाव के लिए एक हजार मतदाता बढ़ने की संभावना

Tue, 14 Jan 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के चुनाव के लिए मतदाता सूची दो दिन में तैयार हो जाएगी। मतदाता बनने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब एसडीएम कार्यालय की ओर से सभी बूथों की जानकारी मांगी गई है। वार्ड 29 के लिए 19 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए मतपत्र तैयार कर लिए गए हैं। एचएसजीपीसी के चुनाव के लिए 10 जनवरी तक आवेदन मांगे गए थे। अब तक करीब 5,800 मतदाता थे, जिसमें एक हजार नए मतदाता शामिल होने की संभावना है। हिसार, भिवानी और टोहाना को वार्ड नंबर 29 में शामिल किया गया है। इस वार्ड में 8 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से दो से तीन दिन में मतदाता सूची तैयार की जाएगी। चुनाव के लिए हिसार, हांसी, नारनौंद, उकलाना, बरवाला में बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें