बरवाला। बसाऊ मार्केट के सामने स्थित सुपर जनरल स्टोर के मालिक सुपिंद्र से फोन पर 10 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद डीएसपी कप्तान सिंह व थाना प्रभारी राज कुमार मौके पर पहुंचे व दुकानदार से जानकारी ली। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुकान मालिक सुपिंद्र ने बताया कि बसाऊ मार्केट के सामने सुपर जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। रविवार सुबह 11 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को नीरज बवाना, तिहाड़ जेल से बताया और कहा कि 10 लाख रुपये शाम तक देने हैं और फोन काट दिया। दुकानदार सुपिंद्र ने उसके पास आए फोन की जानकारी पुलिस को उपलब्ध करवा दी है। वहीं सुपिंद्र ने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।