फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ के कारण हुए अलग-अलग हादसों में युवक और महिला की मौत

Thu, 27 Apr 2017 12:04 AM IST
amarujala/Hisar
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार शाम को आये अंधड़ के कारण तलवंडी राणा और चिकनवास के पास हुए अलग-अलग हादसों में एक युवक और एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने इस बारे में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 हिसार-बरवाला मार्ग पर तलवंडी राणा के पास एक कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर होने से बाइक सवार गांव प्रभुवाला निवासी 38 वर्षीय ईश्वर सिंह की मौत हो गई। प्रभुवाला के रोहताश ने बताया कि उसका बड़ा भाई ईश्वर पांच बच्चों का पिता था और मजदूरी करता था। वह मंगलवार शाम को बाइक पर बहबलपुर से हिसार के लिए चला था। वह तलवंडी राणा के पास पहुंचा तो बाइक और एक कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। राहगीरों ने एक वाहन में घायल को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा गांव चिकनवास के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार तलवंडी राणा निवासी 50 वर्षीय रोशनी देवी की मौत हो गई। रोशनी बेटे होशियार सिंह के साथ बाइक पर गांव कालीरावण में जा रही थी कि रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम सरकारी अस्पताल में किया गया। पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें