फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार एक भाई की मौत, दूसरा घायल

Sun, 07 Jul 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार के मृतक संजीव का फाइल फोटो।
विज्ञापन
हिसार। तोशाम मार्ग पर निजी अस्पताल के पास शनिवार सुबह बाइक के सामने चल रही कार अचानक मुड़ गई। इस कारण कार की चपेट में आकर बाइक सवार एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन

लाडवा निवासी संजीव (26) और उसका बड़ा भाई मंजीत दोनों ऑटो मार्केट में इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। हर रोज की तरह दोनों सुबह बाइक पर सवार होकर गांव से ऑटो मार्केट आ रहे थे। जब वे तोशाम मार्ग पर निजी अस्पताल के पास पहुंचे तो सामने चल रही कार ने अचानक कट मार दिया। इस कारण बाइक चला रहे संजीव का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस कारण दोनों भाई सड़क पर जा गिरे और सिर पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार सवार ने दोनों दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकाें ने संजीव को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना का पता चलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। वह घायल मंजीत को निजी अस्पताल में ले गए। उसकी हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक संजीव अविवाहित था। आजादनगर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर संजीव ने हेलमेट पहना होता तो कुछ बचाव हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें