फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 लाख रुपये की 1 किलोग्राम अफीम के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नशे पर अंकुश लगाते हुए पुलिस की स्पेशल टीम ने डिफेंस कॉलोनी के हनुमान मंदिर पार्क के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर एक किलोग्राम अफीम बरामद की है। पकड़ी गई अफीम की कीमत करीब दो लाख रुपये है। पुलिस ने उमरा निवासी जितेंद्र को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एएसआई धर्मवीर ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने के लिए हनुमान मन्दिर पार्क, डिफैंसी कॉलोनी के पास खड़ा है। पुलिस को मंदिर के पास एक युवक खड़ा मिला। शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक किलोग्राम अफीम बरामद हुई। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और एक हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। बरामद अफीम की कीमत लगभग 2 लाख रुपये है। आरोपी मूलरूप से उमरा निवासी और हाल सेक्टर 15 निवासी जितेंद्र उर्फ गुल्लू को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें