हांसी। दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर लगवाने के नाम पर 25 लाख रुपये का सौदा तय करके धोखाधड़ी करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरुग्राम के सेक्टर-9 निवासी जितेंद्र प्रसाद के रूप में हुई। वह मूलरूप से राजस्थान के पिलानी के विद्या विहार का रहने वाला है। जिसने मोठ करनैल निवासी अश्वनी से दिल्ली पुलिस में लगवाने के नाम पर 25 लाख रुपये में सौदा तय करके 6 लाख रुपये की अग्रिम राशि ले कर धोखाधड़ी की थी। जिसने अपने साथी के साथ मिलकर फर्जी अकाउंट खुलवा लिया। जिस पर आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने पता वेरिफाई व बैंकों का रिकॉर्ड का अवलोकन करके आरोपी को सूरत नगर कॉलोनी गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी व अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जाएगी।
गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक ने पुराने लंबित पड़े मुकदमों को पूरा करने के लिए स्पेशल हिदायत दी है। इसके तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 लोगों के साथ एक करोड़ 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले के मामले में भी एक आरोपी भीम नारायण को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसने अर्ध सैनिक बल, एसएसबी, रेलवे, एफसीआई में फर्जी ज्वाइंनिंग लेटर तैयार करके 22 बेरोजगारों के साथ धोखाधड़ी की थी। जिसने अपनी जमानत की अर्जी न्यायालय में लगाई थी। उसको भी आर्थिक अपराध शाखा ने खारिज करवा दिया है।