फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डंपर की टक्कर से डेढ़ साल की मासूम की मौत, दादा-दादी घायल

Fri, 13 Nov 2026 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: गांव गुराना के पास घटनास्थल पर पड़ी बाइक।
विज्ञापन

गुराना के पास बाइक को सामने से मारी टक्कर, घायल महिला मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौंद। गांव गुराना के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई जबकि उसके दादा-दादी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर किया गया है।
शुक्रवार को हांसी के नागरिक अस्पताल में बच्ची शिवांशी का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

खेड़ी चौपटा चौकी के जांच अधिकारी कृष्ण कुमार के अनुसार, पुलिस को दिए बयान में गांव पंघाल निवासी करीब 54 वर्षीय बलराज ने बताया कि वह 12 नवंबर को वह अपनी पत्नी शीला और डेढ़ वर्षीय पोती शिवांशी के साथ बाइक पर गांव गामड़ा से पंघाल जा रहा था। बाइक वह खुद चला रहा था। जब वह गांव ढांड से गुराना की तरफ जा रहे थे और गुराना से कुछ दूरी पहले पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में एक अज्ञात डंपर आया। चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया।
राहगीरों ने तीनों को बरवाला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने शिवांशी को मृत घोषित कर दिया जबकि बलराज और शीला की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। बाद में शीला को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें