फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शादी का झांसा देकर लिव इन रिलेशनशिप में रहकर छात्रा से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राजस्थान के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने भिवानी निवासी राहुल पर शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दोनों एकसाथ एक महीने तक हिसार में किराये पर रहे। अब युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया और उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। हिसार महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र की एक यूनिवर्सिटी की छात्रा है। करीब एक साल पहले भिवानी के राहुल से मुलाकात हुई। राहुल ने दिसंबर 2021 में फोन कर उसे दिल्ली बुलाया। इसके बाद उसे होटल में ले गया और नशा मिला कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसके बाद होश आया तो पता चला आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। सितंबर माह में दोनों एक कमरे में किराये पर रहे। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। 24 दिसंबर को कॉल कर शादी से इनकार कर दिया। पुलिस में शिकायत दी तो आरोपी ने शादी का फिर से वादा किया और लिव इन रिलेशन में रहने के दस्तावेज तैयार करवा लिए। अब आरोपी फिर से मुकर गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें