फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेसियों में सड़क पर दिखी गुटबाजी

विज्ञापन
हिसार शहर में पदयात्रा निकाले सैलजा गुट के कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
हिसार। भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर से सड़कों पर दिखी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गुट ने अलग-अलग दिशाओं में मार्च निकाला। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नहीं जोड़ पाई।
विज्ञापन




सैलजा गुट ने एचएयू से लघु सचिवालय तक निकाला मार्च
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा गुट ने एचएयू गेट नंबर 4 से लघु सचिवालय तक पैदल मार्च किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने तानाशाही, अहंकारी, निकम्मी, अल्पबुद्धि मोदी-खट्टर सरकार के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है, यह सत्ता परिवर्तन तक नहीं रुकेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक रणधीर सिंह धीरा, डॉ. अजय चौधरी, जगन्नाथ, वरिष्ठ अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल, ट्रैक्स ट्रिब्यूनल के पूर्व सदस्य हरपाल बूरा, रामनिवास राड़ा, भूपेंद्र गंगवा, कृष्ण सातरोड, शैलेश वर्मा, मुकेश सैनी, आनंद जाखड़, विजेंद्र कपूर सेवादल अध्यक्ष, शमशेर सिंह सेवादल, आदि मौजूद रहे।
हुड्डा गुट ने कांग्रेस भवन से लक्ष्मीबाई चौक तक निकाला मार्च
पूर्व सीएम भूपेंद्र गुट के लोगों ने कांग्रेस भवन से शुरू होकर लक्ष्मीबाई चौक तक विरोध मार्च निकाला। महारानी लक्ष्मी बाई को पुष्प अर्पित कर पदयात्रा का समापन किया गया। पदयात्रा पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी की अध्यक्षता में निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, पूर्व विधायक सूबे सिंह पूनिया, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन राजेंद्र सूरा, अनिल मान, धर्मवीर गोयत, महिला ग्रामीण जिला अध्यक्ष संतोष जून, शहरी महिला अध्यक्ष स्नेहलता निंबल, युवा ग्रामीण जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सहारण, प्रवक्ता एडवोकेट योगेश सिहाग, पूर्व चेयरमैन करण सिंह रानोलिया, सुखबीर सिंह डूडी, भूपेंद्र कासनिया,जस्सी पेटवाड़, बीर सिंह दलाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें