फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से इनामी राशि लेने के लिए दर-दर भटक रहीं 82 साल की ओमपति

विज्ञापन
ओमपति देवी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
अर्बन एस्टेट की रहने वाली 82 साल की ओमपति की प्रतिभा देखकर हर कोई हैरान है। इतनी अधिक उम्र होने के बावजूद ओमपति के हौसले बुलंद हैं, लेकिन दो साल से वे अपनी इनामी राशि लेने के लिए दर-दर भटक रही हैं। ओमपति कई बार खेल विभाग के चक्कर काट चुकी हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन देकर घर भेज दिया जाता है।
विज्ञापन

बता दें कि अक्तूबर 2017 में खेल विभाग की ओर से पंचकूला में स्टेट खेल महाकुंभ करवाया गया था। इस दौरान ओमपति ने एथलेटिक प्रतियोगिता के इवेंट शॉटपुट में रजत पदक जीता था, लेकिन आज तक ओमपति इनामी राशि लेने के लिए चक्कर काट रही हैं।
कुछ दिन पहले जीते थे तीन स्वर्ण पदक
अर्बन एस्टेट की रहने वाली ओमपति ने कुछ दिन पहले ही महाबीर स्टेडियम में हुई हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक प्रतियोगिता के इवेंट शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता था। ओमपति अब तक कई पदक जीत चुकी हैं। वहीं ओमपति अपना अभ्यास जारी रखने के लिए घर की छत पर ही अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन

ओमपति बोलीं : बेटा मैं कई बार काट चुकीं चक्कर, सुनवाई नहीं
ओमपति ने बताया कि वह कई बार महाबीर स्टेडियम कार्यालय के चक्कर काट चुकी हैं। अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। ओमपति का कहना है कि मेरे साथ प्रतियोगिता में जाने वाले सभी को इनामी राशि मिल चुकी है, लेकिन अभी मुझे अपनी राशि नहीं दी गई।
वर्ष 2017 में पंचकूला में स्टेट खेल महाकुंभ हुआ था। उस समय फैसला लिया गया था कि खिलाड़ियों को उसी समय इनामी राशि दी जाएगी, लेकिन विभाग की ओर से वर्ष 2019 में खिलाड़ियों के चेक तैयार किए गए। कई खिलाड़ी चेक ले गए तो कई नहीं ले गए। कई चेक अभी भी रखे हुए हैं। तीन माह से ज्यादा समय होने के बाद चेक रद्द हो गए हैं। अब डीएसओ को दोबारा नोटिंग लिखकर चेक बनवाए जाएंगे। जल्द ही खिलाड़ियों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

- भीम सिंह, क्लर्क, खेल विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें