फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: उम्रदराज लोग हो रहे स्वाइन फ्लू के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सर्दी बढ़ने के साथ ही स्वाइन फ्लू के केस बढ़ने लगे हैं। इस समय उम्रदराज लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। जिले में सामने आए 8 केस में चार मरीजों की उम्र 60 साल से ज्यादा है। इनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। स्वाइन फ्लू से ग्रस्त मरीजों का मेडिकल कॉलेज अग्रोहा, शहर के निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। हालांकि नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए परिसर में 8 बेड के अलग से वार्ड की व्यवस्था कर दी है। इसके अलावा दो बेड वेंटिलेटर वाले हैं। वहीं वीरवार को चार आशंकित सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा भेजे गए हैं।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ.सुभाष खतरेजा ने बताया कि स्वाइन फ्लू जिसे एच1एन1 कहा जाता है, मुख्य रूप से इन्फ्लूएंजा ए वायरस के कारण होता है। यह बहुत ही संक्रामक बीमारी है और इसके लक्षण मौसमी फ्लू जैसे ही होते हैं। सर्दी के मौसम में स्वाइन फ्लू तेजी से फैलता है। यह एक संक्रमित बीमारी है। अभी तक 15 मरीज स्वाइन फ्लू से ग्रस्त आ चुके हैं। मरीजों का मेडिकल कॉलेज अग्रोहा और निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्वाइन फ्लू शुरुआती दौर में बुजुर्गाें को अपनी चपेट में ले रहा है, क्योंकि बुजुर्ग पहले से कई बीमारियों से घिरे होते हैं और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। ऐसे में हमें अपने बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
इन क्षेत्रों से मिले मरीज
पनिहारी गांव की 69 वर्षीय महिला
अनाज मंडी निवासी 64 वर्षीय महिला
सातरोड गांव की 65 वर्षीय महिला
फ्रैंड्स कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय पुरुष
न्योली कलां गांव की 35 वर्षीय महिला
अग्रोहा में रहने वाली 32 वर्षीय महिला
मंगाली गांव की 30 वर्षीय महिला
रामपुरा मोहल्ला हांसी निवासी 42 वर्षीय पुरुष

स्वाइन फ्लू के लक्षण
बुखार हमेशा मौजूद नहीं रहता, ठंड लगना, खांसी, गले में खराश, नाक का बहना, शरीर में दर्द, सिरदर्द, थकान, दस्त उल्टी लगना।

बचाव के तरीके
हाथों को अच्छी तरह से धोएं।
हैंड सैनिटाइजर का उपयोग कर सकते हैं।

खांसते और छींकते समय अपना मुंह ढ़कें।
बार-बार चेहरे को न छुएं।
अपने हाथों को आंख, नाक और चेहरे से दूर रखें।
भीड़ में जाने से बचें।

परिजनों को दी गई दवा
डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने कहा कि जिले में 8 लोग स्वाइन फ्लू से ग्रस्त मिले हैं। स्वाइन फ्लू से ग्रस्त मरीजों के परिजनों काे टैमीफ्लू दवा दी गई है। इसके अलावा उनसे फीडबैक भी लिया जा रहा है। अभी तक किसी की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें