फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: कोहरे-सर्दी से राहत नहीं, महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री पहुंचा

Fri, 19 Jan 2024 12:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा में 21 व 25 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, सिर्फ तापमान में उतार-चढ़ाव आएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में 21 व 25 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। मगर कमजोर श्रेणी के होने के कारण इनके असर से बारिश नहीं होगी। सिर्फ दिन व रात के तापमान में ही मामूली उतार चढ़ाव आएगा। इस देखते हुए अभी हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी से राहत मिलने की संभावना भी नहीं है। उधर भारतीय मौसम विभाग ने घने कोहरे, अत्यधिक ठंडा दिन व गंभीर शीत लहर को लेकर ऑरेंज व रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश में ठंड अपने तीखे तेवर दिखा रही है। कोहरा, सर्द दिन व शीत लहर ने कहर बरपा रखा है। प्रदेश में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। पिछले डेढ़ महीने से सम्पूर्ण इलाके से बारिश की गतिविधियां नदारद हैं। इस दौरान लगातार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से केवल हल्का मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है।

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे वातावरण के ऊपरी और निचले स्तर पर सघन कोहरा छा जाता है, जिस कारण अत्यधिक ठंडे दिन व गंभीर शीत लहर की स्थिति बनती है। वीरवार को भी प्रदेश में ऐसी ही स्थिति बनी रही। इस दौरान प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री नीचे और औसत न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर रहा।
विज्ञापन


प्रदेश के शहरों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान
शहर-अधिकतम-न्यूनतम
  • अंबाला-14.8-5.1
  • हिसार-11.6-4.5
  • रोहतक-14.1-6.2
  • भिवानी-13.9-3.7
  • सिरसा-13.4-8.2
  • करनाल-10.8-2.9
  • फरीदाबाद-11.9-6.6
  • महेंद्रगढ़-12.6-2.3
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें