फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भाखड़ा नहर से वृद्धा का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। शुक्रवार को उपमंडल के गांव खुईयां मलकाना के समीप बहने वाली भाखड़ा नहर से एक वृद्धा का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी देवी लाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से वृद्धा के शव को नहर से बाहर निकलवाया और शिनाख्त के प्रयास किए। मृतका के शव को स्थानीय नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक महिला ने लाल रंग का सूट और सलवार पहनी हुई है।
विज्ञापन

मृतका के दोनों हाथों में सोने की चूड़ियां और नाक में सोने का कोका पहना हुआ है। शव देखने से 36 या 48 घंटे पुराना लगता है। बाद दोपहर मृतक वृद्धा की पहचान हो गई। सदर थाना प्रभारी देवी लाल ने बताया कि मृतका की पहचान 65 वर्षीय आशा रानी पत्नी सुभाष चंद्र निवासी टोहाना के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शनिवार को पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बता दें कि मृतका एक दिन पूर्व ही अपने घर से लापता हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें