फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, ट्रक चालक फरार

Sat, 11 Nov 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी।
विज्ञापन

हिसार रोड पर पैदल जा रहे एक वृद्ध बाबा को ट्रक ने कुचल दिया। वह उत्तर प्रदेश के रामपुर से गोगामेड़ी तक पैदल यात्रा कर रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी देते हुए बाबा महेंद्र ने बताया कि वह व उनके साथ 70 वर्षीय बाबा चरण सिंह पैदल यात्रा कर रहे थे। वह दोनों दो सितंबर को यूपी के रामपुर से राजस्थान के भादरा में गोगामेड़ी मंदिर जाने के लिए पैदल यात्रा के लिए निकले थे। 10 नवंबर को दोनों हांसी से हिसार रोड पर रामायण टोल प्लाजा के नजदीक पहुंचे थे। इस दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाबा चरण सिंह को टक्कर मार कर कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में चोट लगने की वजह से बाबा चरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाबा चरण सिंह के शव को नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया। यहां पर शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें