फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सप्ताह में एक बड़े गांव में अधिकारी चलाएं स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
हांसी अधिकारियों संग बैठक करते हुए एसडीएम राजेश खोथ।
विज्ञापन
हांसी। उपमंडल में विकास कार्यों को तेजी से पूरा करवाने के लिए सोमवार को एसडीएम राजेश खोथ ने अधिकारियों को फील्ड में उतरकर निर्माणाधीन साइटों का दौरा करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने उपमंडल के गांवों को भी साफ-सुथरा बनाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने अधिकारियों को कहा कि वे हर सप्ताह एक बड़े गांव में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश खोथ ने विकास कार्यों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणाधीन हर विकास कार्य निर्धारित समय अवधि के अंदर पूरा हो जाना चाहिए। अधिकारी स्वयं निर्माण अधीन विकास कार्यों की साइटों का निरीक्षण करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता परक निर्माण सामग्री का ही इस्तेमाल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर को और अधिक सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। शहर के साथ-साथ उपमंडल के गांव को भी साफ-सुथरा बनाया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह हर सप्ताह उपमंडल के एक बड़े गांव में स्वच्छता अभियान अवश्य चलाएं।

विकास कार्य की करी समीक्षा
बैठक में एसडीएम ने उपमंडल क्षेत्र के निर्माणाधीन लगभग सभी विकास कार्यों की एक-एक कर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हाजमपुर से पुट्टी गांव तक साढ़े पांच किलोमीटर लंबाई के कच्चे रास्ते को इंटरलॉकिंग से पक्का करवाया जाएगा। उन्होंने इस विकास परियोजना निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि डाटा व मसूदपुर गांव में बड़े हॉल का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया है। सोरखी गांव में धानक चौपाल, व्यायामशाला इत्यादि का कार्य भी जल्द पूरा करवा लिया जाएगा। सिसाय व उमरा गांव में लाइब्रेरी बनाई जा चुकी है। कंवारी गांव में महिला खेल मैदान का काम भी पूरा हो चुका है। सोरखी गांव में मल्टीपर्पज साइड का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें